उत्तर में बसा नेपाल, दक्षिणी में झारखंड

विचार—विमर्श

महान हिमालय के मस्तक के सीध में,
हरियाली की चादर ओढ़कर मुस्काते।
पवित्र गंगा के आंचल में जो समाहार है,
यही गर्वित बिहार है,यही गर्वित बिहार है।

उत्तर में बसा नेपाल, दक्षिणी में झारखंड,
पश्चिम में उत्तर प्रदेश, पूरब पश्चिम बंगाल।
जन-जन में मगध, मिथिला का संस्कार है,
यही गर्वित बिहार है, यही गर्वित बिहार है।

जहां नालंदा विश्वविद्यालय का अवशेष,
जिसपर गर्वित होता आज भी भारत देश।
बिहार की अलग पहचान बौद्ध विहार है,
यही गर्वित बिहार है,यही गर्वित बिहार है।

जहां जन्में आर्यभट्ट, ज्ञान गौतम बुद्ध पाये,
चम्पारण से मोहनदास गांधी जी कहलाये।
मगध साम्राज्य के शान पटना में कुम्हरार,
यही गर्वित बिहार है, यही गर्वित बिहार।

गोपेंद्र कु सिन्हा गौतम
शिक्षक और सामाजिक चिंतक
दाऊदनगर औरंगाबाद बिहार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments