‘आतंकी नहीं, वो हमारा अन्नदाता है’: केजरीवाल

राज्य
  • किसान आंदोलन के साथ खड़ी आप

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि देश के किसान का साथ देना हर सभी भारतीयों का फर्ज है। हमने कोई एहसान नहीं किया। देश के किसानों के प्रति अपना फर्ज निभाया है।

किसान कोई अपराधी नहीं है, आतंकवादी नहीं है,किसान हमारे अन्नदाता है। दिल्ली सरकार कैबिनेट ने केंद्र सरकार के दबाव के बावजूद दिल्ली पुलिस के वकीलों के पैनल को खारिज कर दिया। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने फैसला किया है कि दिल्ली सरकार के वकील ही कृषि कानून विरोधी आंदोलन से जुड़े मामलों में लोक अभियोजक होंगे।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल कैबिनेट ने केंद्र के वकीलों को उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले में पेश होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली सरकार चाहती है कि सरकारी वकीलों का मौजूदा पैनल किसानों के विरोध में दर्ज मामलों और दिल्ली दंगों के मामलों में पेश हों। केजरीवाल के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा लिए गए दोनों फैसले अब एलजी को भेजा जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments