आओ युवाओं भरो हुंकार 2022 में आ रही है प्रसपा की सरकार- देवेंद्र सिंह प्रदेश
रिपोर्ट-माइकल भारद्वाज बलिया
सहतवार/ बलिया- उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। सभी पार्टियां अब जनता के बीच पहुंच रही है और अपने विचारों को रख रही है। 2022 में किसकी सरकार बनेगी यह तो अभी भविष्य के गर्भ में है लेकिन सभी पार्टियां अपना-अपना सरकार बनाने का दावा जरूर ठोक रही है।
इसी क्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश महासचिव और 362 विधानसभा बांसडीह प्रत्याशी सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू की अगुवाई में गणपति मैरिज हॉल सहतवार में युवा संवाद का कार्यक्रम रखा गया था। जिसके मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह जी (प्रदेश महासचिव) प्रसपा लोहिया एवं गोरखपुर मंडल प्रभारी थे।
हमारे जनपद बलिया संवाददाता माइकल भारद्वाज से बात करते हुए युवा संवाद में बतौर मुख्य अतिथि आये श्री सिंह ने कहा कि हम आने वाली राजनीति में और आज की राजनीति में जो गैप है उस पर युवाओं से संवाद करने आए हैं।
क्या सपा और प्रसपा 2022 में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी?
के सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि राजनीति में संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।राजनीति में संभावनाएं हमेशा बनी रहती है। हमारे नेता शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव जी 2022 में एक होकर जरूर चुनाव लड़ेंगे और हमारी 2022 में सरकार बनेगी। हम सपा और प्रसपा दोनों अलग-अलग राजनीतिक दल जरूर हैं। लेकिन हमने जिस दिन लोहिया जी की पुण्यतिथि थी, उस दिन से ही अपने परिवर्तन यात्रा का प्रारंभ कर दिया था। सपा ने तो बाद में शुरू किया है।खैर कुछ भी हो हम दोनों दल जनता के बीच जा रहे हैं और अपने अपने विचार धारा की बात कर रहे हैं। यह निश्चित है कि 2022 में हमारी पार्टी सत्ता में आएगी क्योंकि हम किसानों की बात करते हैं, नौजवानों की बात करते हैं, मजदूरों की बात करते हैं,शोषितों की बात करते हैं। पर हम चाहते हैं कि इस पूरे देश में आखिरी कतार में जो व्यक्ति खड़ा है उसे पहली कतार में लाएं।

रथ भी भारतीय जनता पार्टी की और श्रीराम भी लेकिन यात्रा आप निकाल रहे हैं के सवाल पर? श्री सिंह ने कहा कि श्रीराम तो सबके हैं। देश में भी और विदेश में भी हैं। यह तो सबके मन मंदिर में बसते हैं। श्री राम जी किसी के पर्सनल थोड़े हैं।इस पर राजनीति करना गलत है। यह काम भारतीय जनता पार्टी करती है।
लखीमपुर खीरी में हुई घटना के सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि आप चाहे धरना दे दीजिए,चाहे कुछ भी कर लीजिए लेकिन जनता जानती है कि भाजपाई क्या है? यह सब षड्यंत्र रचने वाले हैं। इस मामले में बेटा तो जल चला गया है। अब मंत्री को भी बर्खास्त होना चाहिए।

भारी भरकम आवाज लिए हुए गंभीरतम रूप में श्री सिंह ने चेतावनी स्वरूप कहा कि मैं बलिया के चैनराम बाबा की धरती से यह मांग करता हूं कि अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाए और 120 बी के मुजरिम है,उसे जेल में डाला जाए । तब किसानों के साथ अन्याय होगा,तब भारतवर्ष के एक-एक आदमी के साथ न्याय होगा। इस सरकार में रोजगार छीना जा रहा है । रोजगार देने की बात तो मत ही कीजिए। सरकारी संपत्ति यह सरकार बेच रही है। इसे रोकने के लिए परिवर्तन लाया जाना चाहिए और इसलिए हम परिवर्तन यात्रा निकाले हैं।
युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओं के चहेते नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि हमारे नेता और हमारे पार्टी प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव जी जो भी कहते हैं उसे पूरा करते हैं। जनपद की जिस जिस सड़क को बनाने के लिए हमारे नेता जी जब सरकार में थे कहे थे उसे बनवाएं। हमने भी अपने सहतवार में इतना बरसात हुई फिर भी ना कहीं कीचड़ जमने दिया और ना कहीं पानी लगने दिया क्योंकि मैं जानता हूं कि सहतवार नगर की जो भी जनता है वह मेरे लिए हर वक्त खड़ा रहती है तो मेरी भी जिम्मेदारी बनती है कि मैं उनके लिए खड़ा रहा हूं। अंत में युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओं के चहेते श्री सिंह ने कहा कि
दर्द कहां तक पाला जाए।युद्ध कहां तक टाला जाए।। तू भी है राणा का वंशज,फेंक जहां तक भाला जाए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल चौबे,दिनेश यादव (प्रदेश सचिव), मन्जी यादव ,अश्वनी मिश्रा उर्फ सोनू पंडित प्रसपा (विधानसभा महासचिव बांसडीह) , दिलीप सिंह,ध्रुव सिंह, राजेश्वर सिंह, मुन्ना जी ,धुरान यादव(युजन छात्र सभा अध्यक्ष), गुड्डू यादव जिला सचिव आदि तमाम युवाओं के साथ प्रसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।