वी ने 5G पर स्मार्ट सिटी समाधानों के ट्रायल के लिए लार्सन और टुब्रो के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली। अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड तथा इंजीनियरिंग एवं निर्माण के क्षेत्र में जाने-माने कारोबार सदन के स्मार्ट वल्र्ड एवं कम्युनिकेशन बिज़नेस लार्सन एण्ड टुब्रो ने सरकार द्वारा आवंटित 5G स्पैक्ट्रम पर मौजूदा 5G ट्रायल के तहत 5G आधारित स्मार्ट सिटी समाधानों के विश्लेषण के लिए पायलट परियोजना हेतु एक दूसरे के साथ साझेदारी की है।

दोनों कंपनियां आईओटी, वीडियो एआई टेक्नोलाॅजी पर निर्मित 5Gयूज़ केस की जांच एवं सत्यापन करेंगी, पुणे में संचालित इस पायटल परियोजना के तहत लार्सन एण्ड टुब्रो के स्मार्ट सिटी प्लेटफाॅर्म- फ्यूज़न का उपयोग कर शहरीकरण की चुनौतियों को हल करने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

ट्रायल एवं साझेदारी पर बात करते हुए अभिजीत किशोर, चीफ़ एंटरप्राइज़ बिज़नेस आॅफिसर, वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘दूरंचार समाधान स्मार्ट एवं स्थायी शहरों की रीढ़ हैं। 5G तकनीक के आगमन से शहरी विकास की सभी चुनौतियों को हल करने की दिशा में मार्ग प्रशस्त हुए हैं, यह तकनीक भविष्य में स्मार्ट सिटीज़ के स्थायी निर्माण के लिए हर आधुनिक सहयोग प्रदान करेगी। 5G आधारित स्मार्ट सिटी समाधानों की जांच के लिए लार्सन एण्ड टुब्रो के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हम आपसी क्षमता का उपयोग कर ऐसे समाधान विकसित करेंगे जो आने वाले समय में शहरों को नया आकार दे सकें।’’

‘‘तेज़ी से विकसित होती दुनिया में, स्मार्ट एवं इंटेलीजेन्ट समाधानों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। लार्सन एण्ड टुब्रो समाज को लाभान्वित करने के लिए आईओटी एवं दूरसंचार के क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकी इनोवेशन अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे पास देश भर के शहरों को स्मार्ट समाधान उपलब्ध कराने तथा विभिन्न उद्योगों के लिए कस्टमाइज़्ड आईओटी- उन्मुख 5G समाधान उपलब्ध कराने का व्यापक अनुभव है। हमें खुशी है कि अपने इस अनुभव और विशेषज्ञता के साथ काम करने के लिए हमें वीआईएल के साथ जुड़ने का मौका मिला है।’’

श्री जे डी पाटिल, होल टाईम डायरेक्टर एवं सीनियर एक्ज़क्टिव वाईस प्रेज़ीडेन्ट (डीफेन्स एण्ड स्मार्ट टेक्नोलाॅजीज़, एल एण्ड टी ने कहा। ‘‘यह एल एण्ड टी के कनेक्टेड पोर्टफोलियो की विशेष पहल है जिसके तहत 5G क्षमताओं का उपयोग कर डिजिटल एवं कनेक्टेड डोमेन में वैल्यू एडेड एवं अनुकरणीय दृष्टिकोण उपलब्ध कराए जाएंगे। ये सेवाएं हेल्थकेयर के क्षेत्र में भी उपलब्ध कराई जाएंगी जहां समय पर संचार के द्वारा स्वास्थ्य सेवा पेशेवर क्रिटिकल मरीज़ों की जान बचा सकते हैं।’’ उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा।

वी तथा लार्सन एण्ड टुब्रो के बीच यह साझेदारी 5G आधारित यूज़ केसेज़ का ट्रायल करेगी, जो 5G सेवाओं को कवर करते हैं जैसेे मोबाइल ब्राॅडबैण्ड (eMBB), अल्ट्रा रिलाएबल लो लेटेन्सी कम्युनिकेशन्स (uRLLC) और मल्टी-एक्सेस ऐज कम्प्युटिंग (MEC)। इससे 5G में स्मार्ट सिटी ऐप्लीकेशन्स के परफोर्मेन्स तथा बिज़नेस माॅडल्स के विश्लेषण में मदद मिलेगी, 5G आधारित स्मार्ट एवं सुरक्षित सिटी एप्लीकेशन्स को आसानी से लागू किया जा सकेगा तथा ट्रायल के परिणामों के प्रेक्षण एवं विश्लेषण के लिए डेटा एनालिटिक्स टूल्स का उपयोग करने में भी आसानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button