दिल्ली में भयावह रूप ले रहा करोना, 24 घंटे में 24 हजार नए केस

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना अब और भयावह होता जा रहा है।

कोरोनो संक्रमितों की संख्या लगातार बढ रही है।

एक दिन में 24000 नये केस आने के समाचार मिल रहे हैं।

शुक्रवार शाम तक दिल्ली में कुल 61,005 सक्रिय कोरोना के केस हो चुके हैं।

जिनमें 29,705 कोरोना पीड़ित लोग घर में ही रहकर इलाज करा रहे हैं।

इतना ही नहीं अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी पहली बार 13 हजार से भी अधिक हो गई है।

दिल्ली में अब कंटेंमेंट जोन की संख्या 9929 हो गई है जो अभी तक का सबसे अधिक संख्या है।

राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती लगभग 25 प्रतिशत मरीजों की हालत गंभीर है।

दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कुल 13,141 मरीजों में से 3373 मरीज आईसीयू और वेंटिलेटर के सहारे अपनी सांसे गिन रहे हैं।

धीरे—​धीरे दिल्ली की हालत अब मायानगरी मुंबई से बदतर हो रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार किया है कि हालात अब खराब हो रहे हैं।

ऑक्सीजन और रेमडेसिविर जैसी दवाएं कम पड़ने लगी हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति काफी गंभीर एवं चिंताजनक होती जा रही है।

कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन, रेमडेसिविर तथा टोसीलीजुमैब की आपूर्ति में कमी देखी जा रही है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ अंबेडकर नगर अस्पताल का दौरा किया।

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने ट्वीट किया है कि अंबेडकर नगर अस्पताल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को किसी भी तरह की असुविधा न हो और चिकित्सा सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button