गरीबो व जरूरतमंदों की राशन देकर की गई सहायता

किराड़ी, नरेला और  कई विधानसभाओ में बांटा गया कच्चा राशन                                                  
 नई दिल्ली। दिल्ली के किराड़ी, नरेला,  रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में गरीब, जरूरतमंद व असहाय लोगों में आटा, दाल, चावल, सरसों का तेल, मास्क, सैनिटाइजर सहित कई जरूरत का सामान लोगों में वितरित किया गया।

यह सेवा का कार्य उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पदमश्री हंसराज हंस के द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नीलदमन खत्री ने कहा कि उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पदमश्री हंसराज हंस के द्वारा जो राशन भेजा गया है। उसे आज क्षेत्र के लोगों में वितरित किया गया।

ऐसे सेवा के कार्य सभी को करने चाहिए ताकि कोरोना काल में किसी भी व्यक्ति को परेशान ना होना पड़े।

पूर्व विधायक अनिल झा ने कहा कि सांसद द्वारा दी गई राशन की सुविधा को लोगों तक पहुंचाया गया है। जिससे कि लोगों को परेशान ना होना पड़े। अगर क्षेत्र का कोई व्यक्ति परेशान है तो वह मुझसे संपर्क कर सकता है।

उसकी पूर्ण रूप से सहायता की जाएगी। इस मौके पर पूर्व मेयर व निगम पार्षद प्रीति अग्रवाल ने कहा कि मैं सांसद हंस राज हंस जी के कार्यों की सराहना करती हूं।

जो उन्होंने आज क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी संख्या में राशन भेजा है।

इस राशन को जरूरतमंद लोगों में आज वितरित किया गया है। मैं सभी से कहूंगी कि सभी जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा जरूर करें।

इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button