निर्माण श्रमिकों के लिए दिल्ली सरकार ने मेगा रजिस्ट्रेशन ड्राइव शुरू किया

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दिल्ली के श्रमिकों के लिए मेगा रजिस्ट्रेशन ड्राइव अभियान की शुरुआत कर रही है।

इस अभियान में दिल्ली के श्रमिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया ने श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए ‘मेगा रजिस्ट्रेशन ड्राइव’ की घोषणा की है।

उपमुख्यमंत्री ने प्रेस को बताया कि दिल्ली में लगभग 10 लाख निर्माण श्रमिक हैं, उनमें से 1.31 लाख श्रमिकों को दिल्ली निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पहले से ही पंजीकृत है और लगभग 80 हज़ार श्रमिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया में है।

इस रजिस्ट्रेशन ड्राइव अभियान के जरिए लगभग आठ लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि श्रमिक देश के विकास की रीढ़ की हड्डी है, जो देश को मजबूत बनाने में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली में 45 जगहों पर पंजीकरण शिविरों का आयोजन कर रही है।

ये शिविर 29 सरकारी स्कूलों और 16 प्रमुख निर्माण स्थलों पर होंगे। इसके साथ ही सभी जिलों में मोबाइल इकाइयाँ लगातार दिल्ली के विभिन्न निर्माण स्थलों पर जाकर निर्माण श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करेंगी, ताकि श्रमिकों को अपनी दिहाड़ी न कटवानी पड़े।

दिल्ली में 262 प्रमुख लेबर चौक की पहचान की गई हैं जहां पर बहुत सारे श्रमिक काम की तलाश में इकट्ठा होते हैं।

उन जगहों पर होर्डिंग्स, पोस्टर और हैंडबिल वितरण के साथ बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिक नये पंजीकरण, नवीनीकरण और सत्यापन प्रक्रिया के लिए 22 फरवरी से 22 मार्च तक, सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शिविरों में जाकर करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button