कामरेड दुर्गा प्रसाद सिंह की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई

13 मई 2021 को मेरे पिताजी कामरेड दुर्गा प्रसाद सिंह की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कामरेड दुर्गा प्रसाद सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व बिहार राज्य परिषद सदस्य व पटना जिला के पूर्व जिला सचिवमंडल के सदस्य थे, का आज के ही दिन 13-06-2013 को देहान्त हुआ था। आज आठवी पुण्यतिथि हैं।

हमे पार्टी के लिए काम करने के लिए बिहार प्रदेश sales representative association का मेंबर बनने से लेकर पार्टी का सदस्यता 1990 में तक हमारे पीछे लग कर सदस्यता दिलवाए।

मरवा और बैकटपर भूमि संघर्ष में भारतीय खेत मजदूर यूनियन के उस समय पटना जिला के जिला सचिव थे और कॉमरेड नागेंद्र नाथ ओझा, राज्य सचिव थे, बीकेएमयू, चंद्रदेव प्रसाद हिमांशु और उस समय सीपीआई के बिहार राज्य सचिव सूरज प्रसाद का भूमि सघर्ष में बढ़ चढ़ कर भाग लिए और पूरा लीड किए थे। उस समय पिताजी से छह—छह महीने बाद मिल पाते थे और गांव भी कभी—कभी सालों बाद आते थे।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय सचिव एवं दिल्ली राज्य परिषद सदस्य बबन कुमार सिंह की तरफ से स्वर्गीय कामरेड दुर्गा प्रसाद सिंह की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रंद्वाज​लि व लाल सलाम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button