आइए जानते हैं कौन हैं राकेश टिकैत

नई दिल्ली। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के लालकिले पर हुए हिंसा और कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा लालकिले के प्राचीन पर निशान साहिब का झंडा लगाने के बाद से देश में भड़की भावनाओं के कारण ऐसा लगने गा था कि किसान आंदोलन अब खत्म हो जायेगा। लेकिन इस बीच राकेश टिकैत की भावुक अपील से आंदोलन पुन: खड़ा होने में सफल हो गया। दिल्ली की सीमाओं से लौटे किसान फिर से प्रदर्शन स्थलों पर जमा हो गए।

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव में 4 जून 1969 को राकेश टिकैत का जन्म हुआ था। महेन्द्र सिंह टिकैत के चार बेटों में राकेश टिकैत दूसरे नंबर के बेटे हैं। वे मेरठ विश्वविद्यालय से एम.ए. की पढ़ाई करने के बाद 1992 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी की।

1993 में नौकरी छोड़ने के बाद अपने पिता के नेतृत्व में लालकिले पर चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लिया। पिछले लगभग 30 वर्षो से किसानों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए वह दर्जनों बार जेल भी गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button