एमसीडी द्वारा केशव पुरम जोन में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई

नई दिल्ली। दिल्ली के केशव पुरम ज़ोन के पशु चिकित्सा विभाग ने कर्मचारियों और पुलिस की मदद से त्रिनगर के व्यस्त इलाके में आवारा पशुओं और अवैध डेरियों के खिलाफ अपना अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। यहाँ पर अवैध डेयरियां खुलने की शिकायतें मिल रहीथी।

कार्रवाई के दौरान लगभग 102 मवेशी पकड़े गए, जिनमें से 79 मवेशी वयस्क थे और 23 बछड़े थे, जिनके साथ अवैध डेयरी मालिकों का व्यवहार क्रूरतापूर्ण था। पिछले दिनों विभाग द्वारा सील किए गए अवैध डेयरियों के परिसरों की जांच की गई ताकि सील से छेड़छाड़ और दुरुपयोग की संभावना को रोका जा सके। यह देखा गया कि अवैध डेरी मालिकों ने सील से छेड़छाड़ की थी और मवेशियों को रखने के लिए परिसर का दुरुपयोग कर रहे थे। ऐसे परिसरों को फिर से सील कर दिया गया और टीपीडीडीएल के माध्यम से उनके बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए।

जब परिसर की जाँच की जा रही थी तो बैरम खान में अवैध डेरी मालिकों ने मोटरसाइकिलों पर अपने साथियों के साथ मिलकर एमसीडी और पुलिस के अधिकारियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावरो को काबू करने की कोशिश की। पशु चिकित्सा सेवा विभाग की ओर से हमलावरों के खिलाफ पुलिस स्टेशन केशव पुरम जोन में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा मेंटेनेंस विभाग ने उन खतरनाक संरचनाओं को हटा दिया जिनमें मवेशी रह रहे थे। इसके अतिरिक्त, खानपुर और संगम विहार इलाके में चार अवैध डेयरियों को भी सील कर दिया गया। इसके अलावा दक्षिणी जोन द्वारा दो अवैध मांस की दुकानों को भी सील कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button