पीस पार्टी एवं अंबेडकर जन मोर्चा की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस सम्पन्न हुई

घोसी (मऊ)।  स्थानीय नगर के करीमुद्दीनपुर में शुक्रवार को पीस पार्टी एवं अंबेडकर जन मोर्चा की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस सम्पन्न हुई। जिसमें दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संयुक्त रुप से घोसी विधान सभा के उप चुनाव में अफजाल अहमद को प्रत्याशी घोषित करते हुए समता मूलक समाज की स्थापना हेतु जनता से वोट देने की अपील किया।

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा मोहम्मद अय्यूब अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समाज अपने हक एवं सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए कभी भी आगे नहीं आया और किसी को अपना नेता नही चुना बल्कि दूसरों को जिताने का कार्य किया ।जिससे मुस्लिम समाज अछूत बन गया।मुस्लिम विरोधी बिल पास करने में मुस्लिम समाज के सदस्यों की अहम भूमिका रही है।मुसलमानों का सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस पार्टी ने किया है।

घोसी विधान सभा के  विधायक ने जनता के साथ छलावा किया है।जनता को उसे सबक सिखाने का समय आ गया है उसको हराकर मुहतोड़ जवाब देने का काम जनता करें। अंबेडकर जन मोर्चा के मुख्य संयोजक श्रवण कुमार कुमार निराला ने कहाकि भाजपा के जन विरोधी नीतियों से  आम जनता परेशान है।

महंगाई ,बेरोजगारी एवं अपराध तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है।इसलिए जनता के सामने पीसपार्टी एवं अंबेडकर जन मोर्चा ही बेहतर विकल्प है।इसके पूर्व दोनोराष्ट्रीय अध्यक्षों ने मुहम्मद फैसल को जिला प्रभारी ,मुहम्मद अरशद को युवा मोर्चा का जिला प्रभारी एवं ताज मुहम्मद को विधान सभा घोसी का उपाध्यक्ष घोषित किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शफकत तकी, सनाउल्लाह अंसारी, अफरोज बादल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button