योग शिविर दिनांक 19 जून 2022 से 21 जून 2022

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का आयोजन दिनांक 19 जून 2022 से 21 जून 2022 तक तीन दिवसीय षिविर का आयोजन भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन (उत्तराखण्ड महोत्सव स्थल) गोमती तट बीरबल साहनी मार्ग लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड महापरिषद के पदाधिकारी, महिलांए जिसमें कल्याणपुर, नीलमत्था, इन्दिरा नगर, कुर्माचल नगर, विकास नगर, महानगर, अलीगंज एवं जानकीपुरम क्षेत्र से लोग योगा स्थल पहुंचे।

योग गुरू श्री बृज मोहन सिंह नेगी द्वारा तीन दिन योगा अभ्यास कराया। आज अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अध्यक्ष श्री हरीष चंद पंत द्वारा लोगों को अन्तराराष्ट्रीय योग दिवस की सुभकामनाएं एवं बधाई दी उन्होने कहा योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी है। योग वह प्रकाष है जो एक बार जला दिया जाये तो कभी कम नही होता है। इस अवसर पर संयोजक श्री दीवान सिंह अधिकारी, श्री हेम सिंह, महासचिव भरत सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत, राजेष बिष्ट, महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वैष्णव, हेमा बिष्ट, रोजी दूबे,श्रीमती हीरा बिष्ट, श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट श्री किषन सिंह बिष्ट, श्री उमेष सनवाल आदि के कर कमलो द्वारा योग गुरू को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

योग गुरू ने लोगों को बैठकर पद्यासन, वज्रासन, गोमुखासन तथा पीठ के बल लेटकर मकरासन, धनुरासन एवं नौकासन आदि का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होने प्रणायाम के कुछ प्रकार की जानकारी भी दी। नाड़ी षोधन प्रणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम- विलोम प्राणायाम, वाहय प्राणायाम तथा कपालभाती प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उसके लाभ भी बताये। प्रााणायाम कब करे या प्राणायाम करने का सही समय की जानकारी देते हुए कहा कि प्राणायाम सुबह के समय खाली पेट करें प्राणायाम ताजा हवा और उर्जा से मन और षरीर को भरने का तरीका है।

इस अवसर पर दीवान सिंह अधिकारी ने कहा कि मौजूदा समय में लोग अच्छे स्वास्थ्य और मानसिक तंदरूस्ती के लिए योगा का रूख कर रहे है। योग से षरीर को अदभुद लाभ मिलते है। योग षिविर में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। अंत में सभी को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक षुभकामनांए देते हुए सभी ने प्रतिदिन योगा अभ्यास करने की प्रतीज्ञा ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button