रसोई गैस 25 रुपये प्रति सिलिंडर महंगा, नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू

नई दिल्ली: महंगाई आम आदमी पीछा नहीं छोड रही है। दिन—प्रतिदिन खाने—पीने की चीजें इतनी तेजी से बढ रही हैं कि आम आदमी का चीना दुभर होता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल तो आये दिन बढते रही रहते है।

रसोई गैस 25 रूपय प्रति सिलिंडर फिर महंगा हो गया। ये बढ़ोतरी सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी दोनों ही कैटेगरी के सिलिंडरों के लिए हुई है। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएंगी। इसके पहले 1 जुलाई को भी कुकिंग गैस का सिलिंडर 25.50 रुपये प्रति सिलिंडर महंगा हुआ था।

नई कीमत लागू हो जाने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलिंडर (LPG Cylinder) की कीमत दिल्ली में अब 859.50 रुपये हो हो जायेगी और मुंबई में भी उपभोक्ताओं को इसी कीमत पर सिलिंडर मिलेगा। मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा महंगा सिलिंडर कोलकाता में मिलेगा।

आपको बता दें कि दिल्ली में इस साल 2021 की शुरुआत में कुकिंग गैस सिलिंडर की कीमत कुछ 694 रुपये प्रति सिलिंडर थी, लेकिन आठ महीनों एक सिलिंडर 165 रुपये महंगा हो गया है। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम ऊंचाई छूता जा रहा है। पिछले एक महीने में डीजल में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पेट्रोल अब भी रिकॉर्ड उचाई पर है।

एलपीजी (LPG) की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों को देखकर तय की जाती हैं। लेकिन अगस्त महीने में तेल के दाम 9 फीसदी गिरने के बावजूद एलपीजी सिलिंडर (LPG Cylinder) महंगा ही हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button