ग़ाज़ियाबाद के ब्रिज विहार में वृक्षारोपण

गाजियाबाद। पर्यवरण दिवस के उपलक्ष्य में ग़ाज़ियाबाद के ब्रिज विहार में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।

इस मौके पे स्थानीय निवासियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार सिंह, वरुण प्रताप सिंह, क्षितिज शर्मा, नितिन भारद्वाज, विक्की भारद्वाज, संजय कुंवर, संजीव राय, राकेश कुमार सिंह, रंजीत ठाकुर इत्यादि लोग मौजूद हुए।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार सिंह ने बताया कि वृक्ष जीवन दायक शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने वृक्षों को देवता कहकर सम्बोधित किया है।

हमें इन देव तुल्य वृक्षों को बड़े पैमाने पर उगाना होगा, तभी हम भविष्य में सुरक्षित रह सकते हैं।

पौधे के बिना शुद्ध वायु की कल्पना नहीं की जा सकती। एक वृक्ष हमको लाखों रूपये की शुद्ध ऑक्सीजन देता है इसलिए हम लोग अक्सर मिलकर पौधारोपण करते हैं और आज पर्यावरण दिवस पर भी यही संदेश देने के लिए यहां पौधे लगाने के लिए आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button