वी बिज़नेस ने अपने सिक्योरिटी पोर्टफोलियो को बनाया सशक्त

नई दिल्ली: डिजिटल, वर्क फ्राॅम होम के बढ़ते चलन एवं वर्कलोड के क्लाउड पर माइग्रेशन को देखते हुए उद्यमों के रोज़मर्रा के कामों में भरोसेमंद सिक्योरिटी समाधान बेहद ज़रूरी हो गए हैं।

कारोबारों को जोखिमों सु सुरक्षित रखने की आवश्यकता महसूस करते हुए, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड की एंटरप्राइज़ शाखा वी बिज़नेस ने उद्यमों के लिए क्लाडड-डिप्लाॅयड सिक्योरिटी सोल्यूशन- वी क्लाउड फायरवाॅल के लाॅच के साथ अपने सिक्योरिटी पोर्टफोलियो को और अधिक मजबूत बना लिया है।

अपनी सहयोगपूर्ण रणनीति को जारी रखते हुए वी बिज़नेस ने आधुनिक कारोबारों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए वी क्लाउड फायरवाॅल के लाॅन्च के लिए अग्रणी सुरक्षा तकनीक प्रदाता फस्र्टवेयर क्लाउड टेक्नोलाॅजी के साथ साझेदारी की है।

फस्र्टवेव क्लाउड टेक्नोलाॅजी ने वी के ओपन स्टैक रैड हैड क्लाउड एनवायरनमेन्ट के लिए आधुनिक एवं समर्पित वी क्लाउड फायरवाॅल्स के डिज़ाइन में सहयोग प्रदान किया तथा फस्र्टवेव के क्लाउड कंटेंट सिक्योरिटी प्लेटफाॅर्म के माध्यम से इनका प्रबन्धन किया।

फायरवाॅल सोल्यूशन पालो आॅल्टो नेटवक्र्स वी एम-सीरीज़ वर्चुअल नेक्स्ट-जनरेशन फायरवाॅल टेक्नोलाॅजी से पावर्ड हैं जो मार्केट लीडर्स में से एक है।

वी क्लाउड फायरवाॅल नेक्स्ट जनरेशन फायरवाॅल फीचर्स जैसे गेटवे एंटी-वायरस, डीडीओएस प्रोटेक्शन, सिक्योर वीपीएन, डेटा लाॅस प्रीवेन्शन, कंटेंट फिल्टरिंग, रियल टाईम इंटेलीजेन्स आदि के साथ आता है।

इस लागत प्रभावी, प्रत्यास्थ एवं नेटवर्क आधारित समाधान में ज़ीरो कैपेक्स, ज़ीरो टच शामिल हैं, इसमें उद्यम को सेट-अप एवं रन के लिए कोई प्रेमाइस इन्फ्रास्ट्रक्चर की ज़रूरत नहीं होती।

यह वन-स्टाॅप समाधान है, जो बड़े पैमाने पर तेज़ टर्नअराउण्ड देता है तथा इंटरनल आईटी टीम पर निर्भरता एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के बिना पूरी तरह से प्रबन्धित सेवाएं उपलब्ध कराता है।

सिक्योरिटी समाधान के बारे में बात करते हुए अभिजीत किशोर, चीफ़ एंटरप्राइज़ बिज़नेस आॅफिसर, वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘आज उद्यम डिजिटल माध्यमों को तेज़ी से अपना रहे हैं और इस गतिशील वातावरण के लिए प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वे बड़े पैमाने पर अपनी आईटी एवं सिक्योरिटी क्षमता में सुधार करना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button