मीडिया हाउस पर छापा अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला

  • अभिव्यक्ति की आजादी पर सरकार के हमलों पर भाकपा ने प्रतिरोध जताया

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा॰ गिरीश ने उत्तर प्रदेश के मुखर टीवी चेनल भारत समाचार पर भाजपा सरकार की दमनात्मक कार्यवाही की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। भाकपा ने दैनिक भाष्कर समाचार समूह पर इसी तरह की कार्यवाही की भी भर्त्सना की है।

डा॰ गिरीश ने कहा कि पिछले कई माहों से भारत समाचार सरकार की गंभीर विफलताओं और जनता के प्रति दमनात्मक कार्यवाहियों को बेबाकी से उजागर कर रहा था। इससे एक डरी हुयी, विफल और निरंकुश भाजपा सरकार बौखला रही थी, और आज उसने संपादक ब्रजेश मिश्रा एवं चेनल हैड वीरेंद्र सिंह के घरों और दफ्तर पर आईटी की रेड करा दी।

यह प्रेस की स्वतन्त्रता पर आपातकाल से भी बड़ा हमला है। अब ये अघोषित नहीं घोषित आपातकाल है। यह पेगासस का विस्तार है। यह भाजपा और संघ के कथित हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद का असली चेहरा है, जो अब देश और दुनियां के सामने स्पष्ट उजागर होगया है। ये सब वह भाजपा करा रही है जिसके शीर्ष नेता, प्रवक्ता, आईटी सेल और प्रचार तंत्र दिन भर झूठ, भ्रम और भय फैलाते हैं। जिम्मेदार नागरिकों की जासूसी कराते हैं।

डा॰ गिरीश ने कहा कि भाकपा लोकतन्त्र, संविधान और अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा के लिये आगे बढ़ कर काम करती रही है। इस घटना से भाकपा कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है, और वे अपने गुस्से का लोकतान्त्रिक तरीकों से हर जगह इजहार करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button