महापंचायत में हजारों लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य: बिन्नू अधाना

सिकन्दराबाद। भाकियू अम्बावता राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश अनुसार जनपद में सात मार्च को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर चर्चा की गई। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के पदाधिकारियों की शुक्रवार को गुलावठी रोड स्थित गांव हीरालाल गढ़ी में बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष बिन्नू अधाना ने कहा कि महापंचायत में हजारों लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि कार्यकताओं को गांव-गांव जाकर लोगो को संगठन की नीतियों के बारे में बताएं। भाकियू प्रदेश महासचिव पवन तेवतिया ने कहा कि किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार पर बल देना होगा। उन्होंने कहा हर एक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारी से मिलकर उनका निस्तारण कराए, और अधिकारी नही सुनते है तो जिलाध्यक्ष को अवगत कराएं।

जिला महासचिव सुधीर तेवतिया ने जय जवान जय किसान के नारे के साथ बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान सड़क पर आंदोलन कर रहा है,और सरकार किसानों की बात सुनने के बजाए मूकदर्शक बनकर बैठी है।

बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव संजू अधाना और संचालन ब्रह्म सिंह चाचा ने किया। इस मौके पर कृष्ण तेवतिया, मनवीर अधाना, सत्यपाल सिंह, प्रदीप चौधरी, अरुण पायल, संजय सिंह,अजय चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button