भारत के इन मंदिरों के दर्शन से आपकी हर मनोकामना होगी पूरी

भारत में लगभग दो करोड़ से भी अधिक देवी—देवताओं की पूजा की होती है।

भारत के लोग पूजन में अधिक विश्वास करते हैं जो यहां की संस्कृति में ही है।

इनमें पूजा किए जाने वाले मंदिरों में पांच मंदिर ऐसे हैं जहां पर आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।

काशी विश्वनाथ


काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर वाराणसी में स्थित है। इस मंदिर का हिंदू धर्म में एक विशिष्ट स्थान है।

इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्नान कर लेने से मोक्ष प्राप्त होता है।

भगवान जगन्नाथ


जगन्नाथ हिन्दू भगवान विष्णु के पूर्ण कला अवतार श्रीकृष्ण का ही एक रूप माना गया हैं। एक बहुत बड़ा मन्दिर ओडिशा राज्य के पुरी शहर में है। यहां हर वर्ष रथ यात्रा उत्सव आयोजित किया जाता है। पुरी की गिनती हिन्दू धर्म के चार धाम में भी होती है।

वेंकेटेश्वर


वेंकटेश्वर जिन्हें गोविंदा, बालाजी, श्रीनिवास, वेंकट आदि के नाम से प्रसिद्ध है, यह भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने कुछ समय के लिए स्वामी पुष्करणी नामक तालाब के किनारे निवास किया था।

यह तालाब तिरुमला के पास स्थित है। तिरुमाला-तिरुपति के चारों ओर स्थित पहाड़ियां, शेषनाग के सात फनों के आधार पर बनीं सप्तगिर कहलाती हैं।

वैष्णो देवी


वैष्णो देवी मंदिर शक्ति को समर्पित एक पवित्र हिंदू मंदिर है, जो जम्मू और कश्मीर में वैष्णो देवी की पहाड़ी पर स्थित है।

हिंदू धर्म में वैष्णो देवी, जो माता रानी और वैष्णवी के रूप में भी जानी जाती हैं, देवी मां का अवतार हैं।

सोमनाथ मंदिर


सोमनाथ मंदिर एक महत्वपूर्ण हिन्दू मंदिर है जिसकी गिनती 12 ज्योतिर्लिंगों में सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में माना जाता है।

यह गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बंदरगाह में स्थित है।

इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था। इसका उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button