नगर निगम ने वार्ड 33 में चलाया वसूली अभियान

गाजियाबाद/सवांददाता। नगर निगम की बकाया वसूली के लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा के निर्देश पर जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में सोमवार 25 जनवरी को वार्ड संख्या 33 में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की अभियान चलाया गया।अभियान के नेतृत्व करने वाले सिटी ज़ोन प्रभारी सुधीर शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि योगेश कुमार गोयल बजरिया शर्की पर रुपये 90306/- की रकम बकाया होने पर दुकान को सील किया गया। बजरिया स्थित गोपाल प्लाजा होटल जिस पर ₹6,14,368/- बकाया है को सील किया गया। कुर्की अभियान की कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 507 से 513 के अंतर्गत की गई। 9 बड़े बकायेदारों को कुर्की के नोटिस दिए गए हैं। जिन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। तीन दिन उपरांत बकाया धनराशि जमा ना होने पर नियमानुसार चल अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button