नई रेंज रोवर इवोक भारत में लांच, कीमत रू. 64.12 लाख से शुरू

  • नई रेंज रोवर इवोक में रेंज रोवर की लक्‍जरी और परिष्‍कृत डिजाइन डीटेल्‍स का मेल है और अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी से इसके इंटीरियर को बेहतर बनाया गया है
  • नई इवोक में अगली पीढ़ी का और चार सिलेंडर वाला इंजेनियम डीजल इंजन और 2.0 लीटर इंजेनियम पेट्रोल इंजन है, जो बेजोड़ क्षमता, ता‍कत और ऑन-रोड परफॉर्मेंस देता है
  • 3डी सराउंड कैमरा केबिन, पीएम2.4 फिल्‍टर के साथ एयर आयोनाइजेशन और फोन सिग्‍नल बूस्‍टर के साथ वायरलेस डिवाइस चार्जिंग जैसे नये और रोमांचक फीचर्स प्रस्‍तुत किये गये हैं
  • लैंड रोवर का सबसे एडवांस्‍ड इंफोटेनमेंट सिस्‍टम ‘पीवी’ अब रेंज रोवर इवोक में उपलब्‍ध है
  • डीप गार्नेट/ इबोनी नामक नया ड्यूअल टोन इंटीरियर कलरवे पहली बार रेंज रोवर इवोक में प्रस्‍तुत किया गया है
  • नई रेंज रोवर इवोक का मूल्‍य रू. 64.12 लाख से शुरू होता है (एक्‍स शोरूम इंडिया)
  • ग्राहक अपने घर बैठे, सुरक्षित तरीके से www.findmeasuv.in को विजिट कर नई रेंज रोवर इवोक की बुकिंग कर सकते हैं

नई दिल्ली: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज घोषणा की है कि इसने भारत में नई रेंज रोवर इवोक की डिलीवरी शुरू कर दी है। नई इवोक इंजेनियम 2.0 लीटर पेट्रोल पर आर- डायनैमिक एसई ट्रिम और 2.0 लीटर डीजल पावरट्रेन पर एस ट्रिम में उपलब्‍ध है। 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 184 केडब्‍ल्‍यू का पावर और 365 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि 2.0 लीटर डीजल इंजन 150 केडब्‍ल्‍यू का पावर और 430 एनएम का टॉर्क देता है। नई रेंज रोवर इवोक का मूल्‍य रू. 64.12 लाख से शुरू होता है (एक्‍स-शोरूम इंडिया)।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्‍टर रोहित सूरी ने कहा, ‘’रेंज रोवर इवोक ने अपने अनोखे, आधुनिक और स्‍मार्ट डिजाइन से हमेशा लोगों को आकर्षित किया है। नये इंटीरियर कलरवेज और बिलकुल नई लैंड रोवर टेक्‍नोलॉजीज की पेशकश के साथ नई इवोक का स्‍टाइल और भी बेहतर हुआ है और नई इंजेनियम पावरट्रेंस इसे ज्‍यादा दमदार और सक्षम बनाती हैं।‘’

नई रेंज रोवर इवोक में कई आकर्षक नये फीचर्स हैं, जैसे 3डी सराउंड कैमरा, पीएम 2.5 फिल्‍टर के साथ कैबिन एयर आयोनाइजेशन, फोन सिग्‍नल बूस्‍टर के साथ वायरलेस डिवाइस चार्जिंग और नया पीवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्‍टम।

नई रेंज रोवर इवोक के बारे में ज्‍यादा जानकारी के लिये कृपया www.landrover.in पर जाएं।

भारत में लैंड रोवर का उत्पाद पोर्टफोलियो
भारत में लैंड रोवर रेंज में न्‍यू रेंज रोवर इवोक (64.12 लाख रूपये से शुरू),  डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट (65.30 लाख रूपये से शुरू), रेंज रोवर वेलार (79.87 लाख रूपये से शुरू), डिफेंडर 110 (83.38 रूपये से शुरू), रेंज रोवर स्‍पोर्ट (91.27 रूपये से शुरू), रेंज रोवर (210.82 रूपये से शुरू) । सभी उल्लेखित कीमतें भारतमें एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।

भारत में जगुआर लैंड रोवर रिटेलर नेटवर्क
जगुआर लैंड रोवर के वाहन 28 अधिकृत आउटलेट्स के माध्यम से 24 शहरों में अहमदाबाद, औरंगाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मंगलौर, मुंबई, नोएडा, पुणे, रायपुर, विजयवाड़ा और सूरत में उपलब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button