दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू आज से, बेवजह घर से निकले तो खैर नहीं…

नई दिल्ली। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू आज से लागू हो गया है। वीकेंड कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तैयारी कर रखी है।

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि राजधानी दिल्ली में कोरोना की स्थिति बहुत ही भयावह होती जा रही है।

ऐसे में बडी संख्या में लोग रोज संक्रमित हो रहे हैं, और लोग मर भी रहे हैं। हालात को काबू करने के लिए सरकार की तरफ से कुछ प्रतिबंध जा रहे हैं।

इस सप्ताह के अंत में वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। इसमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कामों पर रोक रहेगा।


कर्फ्यू के दौरान पूरी दिल्ली में पुलिस पेट्रोलिंग करेगी।

बेवजह अगर किसी ने भी अपने घर से बाहर कदम रखा तो उसे पुलिस पेट्रोलिंग टीम का सामना करना पड़ेगा।

बाहर निकलने वाला व्यक्ति जब तक ये साबित नहीं कर देता कि वो जरूरी सेवाओं के लिए बाहर जा रहा है, उसे जाने नहीं दिया जाएगा।

कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर के अनुसार अगर किसी को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल जाना पड़ता है तो इस पर विचार किया जाएगा।

अस्पताल जाने वाले डॉक्टर अपने आईडी कार्ड दिखाकर जा सकते हैं। अगर कोई सब्जी विक्रेता बिक्री को बिना पास के भी अनुमति दी जाएगी।


कई जरूरी चीजों के लिए ई-पास जरूरी होगा।

दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार ई-पास जारी कर रही है। पत्रकार अपने आईडी कार्ड दिखाकर आवाजाही कर सकेंगे, उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार 16 अप्रैल को रात 10 बजे से शुरू होगा और सोमवार 19 अप्रैल को सुबह 5 बजे तक रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button