तहसील मुख्यालय पर दर्जनों जानवरो का नेशनल हाईवे पर रोडशो
| |
घोसी (मऊ)। घोसी नगर में जहाँ प्रति दिन स्थानीय पुलिस व पेरा मलेट्री फोर्स का फ्लैग मार्च होता था।वहीँ गुरुवार की दोपहर घोसी तहसील मुख्यालय पर जानवरो का एक फ़्लैग मार्च निकला।जिससे कुछ देर के लिये आवा गमन बाधित हो गया।
बताते चले कि गुरुवार की दोपहर दर्जनों की संख्या मे छुट्टा पशुओ का एक समूह अचानक से नेशनल हाईवे स्थित तहसील मुख्यालय के सामने आ गया। उसी दौरान सायरन बजाती एक एम्बुलेंस भी आगई।जिसकी आवाज़ से इन पशुओं का झुण्ड और भी बौखला गया।
जिससे कई लोग घायल होने से बचे।और इन्हें तीतर बितर करने में लगभग आधे घण्टे का जाम लग गया।जिससे नेशनल हाईवे पर आवा गमन बाधित रहा।




