कैम्प लगाकर व्यापारियों का हुआ पंजीकरण

ब्यूरो/गोंडा। खाद्य सुरक्षा विभाग एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधन में लाइसेंस व समस्या निवारण के लिए कैंप दर्शन कलेक्शन रानी बाजार के समीप लगाया गया जिसमें खाद्य सामग्री से विक्रय जुड़े 24 छोटे पटरी व्यापारियों का खाद्य विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके साथ ही अन्य खाद्य सुरक्षा से जुड़े विषयों जानकारी दी गई। कैम्प में जिला प्रभारी जगदीश रायतानी, जिला अध्यक्ष मंसूर अहमद शमसी, जिला महामंत्री हामिद अली राइनी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य व नगर महामंत्री राजेंद्र सिंह ने खाद्य सुरक्षा से जड़े’ विषयों की जानकारी दी।

कैम्प में खाद्य सुरक्षा पंजीकरण एवं लाइसेंस बनवाने जिसमें फुटकर ठेली, फल सब्जी, लैया चना, परचून एवं किराना का फुटकर व्यापार करने वाले 24 व्यापारियों का लाइसेंस हेतु प्रक्रिया पूरी की गई। अभिहित अधिकारी विनय सहाय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी, राजेश कुमार, जयप्रकाश, हीरालाल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। कैम्प में सभी पदाधिकारियों व अधिकारियों का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गोंडा की ओर से आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button