कृषि कानून से देश के 40 प्रतिशत लोग बेरोजगार हो जाऐंगे: राहुल गांधी

अजमेर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर हैं। वे राजस्थान के अजमेर के रूपनगढ़ में एक ट्रैक्टर रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि तीनों कृषि कानून देश के 40 प्रतिशत लोगों को बेरोजगार बनाने की साजिश है।

इनमें किसान, छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर, रेडी पटरी वाले आदि ऐसे लोग बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार द्वारा इस कानून का लक्ष्य बड़े उद्योपति देश भर में जितना भी अनाज, फल एवं सब्जियां जमाखोरी करना है। अनाज, फल, सब्जी के व्यवसाय का नियंत्रण करीब 40 प्रतिशत दो उद्योगपतियों के हाथों में हैं।

कृषि कानून आ जाने के बाद यह 80 से 90 प्रतिशत कृषि व्यवसाय पर नियंत्रण इनका नियंत्रण हो जायेगा। इससे मंडियों की जरूरत खत्म हो जायेगी। किसान, फल सब्जी बेचने वाले, रेहड़ी लगाने वाले और छोटे व्यापारी सब बेरोजगार हो जायेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि किसान मर जायेंगे, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। श्री गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद जीएसटी, नोटबंदी से पहले ही छोटे व्यापारियों, मजदूरों एवं किसानों की कमर तोड़ दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button