कंगना रनौत को भोपाल में धाकड़’ की शूटिंग के दौरान करना पड़ा विरोध का सामना

मुंबई।बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत को भोपाल में फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। कंगना मुंबई लौटने के बाद फिर से अपनी फिल्मों में बिजी हो गई हैं। उनकी अगली फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग शुरू भोपाल में चल रही है। हाल में कंगना ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल में पहुंची हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना को विरोध-प्रदर्शन का भी सामना करना पड़ा है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक पॉलिटिकल यूथ ग्रुप ने कंगना का विरोध करते हुए उन्हें वापस जाने की मांग की थी। हालांकि इस विरोध-प्रदर्शन के बावजूद कंगना ने अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर कंगना के साथ कुछ ऐक्शन सीन फिल्माए जाने है। मध्य प्रदेश में फिल्म की शूटिंग के एक्सपीरियंस पर कंगना ने बताया कि यह मेरी तीसरी फिल्म है जिसकी मध्य प्रदेश में शूटिंग हो रही है। इससे पहले भी वह ‘पंगा’ और ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग कर चुकी हूं।

कंगना ने मध्य प्रदेश पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिली और श्री चौहान से मिलने के बाद कंगना ने कहा कि उनसे मिलना ऐसा लगता है जैसे किसी अपने परिवार के सदस्य से मिल रही हैं। कंगना ने आगे यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘धाकड़’ को टैक्स फ्री भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button