एटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन

एटा । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में किसान हत्याकांड को लेकर सड़कों पर उग्र प्रदर्शन किया वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उतरकर किसान हत्यारों को फांसी देने की बात भी कही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को जेल भरो आंदोलन की चेतावनी भी दी।सुबह सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धानमील स्थित कार्यालय से एकत्रित होकर शहर में जगह-जगह प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने बताया लखीमपुर खीरी में भाजपा के गुंडा सांसद व उनके बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी।

जिसमें 8 किसानों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय महासचिव बहन प्रियंका गांधी किसानों से मिलने गई तो उन्हें सीतापुर पर बीच में रोक कर गिरफ्तार कर लिया गया।

जिसके चलते हम विरोध कर रहे हैं वही उग्र हुए कांग्रेसियों ने सूबे के मुखिया का पुतला फूंका जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक प्रियंका गांधी को पीड़ित किसान के परिजनों से नहीं मिलने दिया जाएगा तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे और अपनी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं और वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में जेल भरेंगे यही उनकी मुख्य रणनीति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button