अगर सुभासपा के झोली में जाता है बांसडीह सीट तो जीताकर दे देंगे -रामगोविंद चौधरी

रिपोर्ट माइकल भारद्वाज, बलिया

बलिया- बांसडीह विधानसभा के पचरुखा देवी स्थान पर समाजवादी पार्टी की ब्लॉक स्तरीय मीटिंग सोमवार को रखी गई थी। जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष और बांसडीह विधानसभा के वर्तमान विधायक मा. राम गोविंद चौधरी जी थे। अपने कार्यकर्ताओं के बीच भारी संख्या में भीड़ देखकर मंच पर आते ही रामगोविंद चौधरी भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गए। संबोधन के बाद ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाकर श्री चौधरी ने कहा छोटे मियां तो छोटे मियां बड़े मियां तो बड़े मियां पूरा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया।

भारतीय जनता पार्टी का सत्य से दूर-दूर तक कोई लगाव नहीं है। भाजपा वालों ने कहा था दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे और एक भी वान्ट नहीं निकाला। 15-15 लाख रुपए देने के जगह पर भारतीय जनता पार्टी की मदद से सारा काला धन लूट कर गुजराती विदेश भाग गए। 2014 से आज तक स्विस बैंक में दो गुना काला धन जमा हो गया।

कोरोना महामारी में मजदूर हमारे भाइयों को सड़क पर भूखे मरने के लिए छोड़ दिए। जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही हैं और कह रही हैं अब नहीं सहेंगे बेरोजगारी की मार, नहीं चाहिए बीजेपी की पनौती सरकार महंगाई आसमान छू रही है ,बिजली ,तेल ,रोडवेज किराया सारी चीजें महंगी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी एक ओर से लेती है और दूसरे ओर से निकाल लेती है और नर्क में जिंदगी जीने के लिए मजबूर कर देती है। भारतीय जनता पार्टी अब इस बात के लिए सर्वे करा रही है कि गांवों में घरों पर टैक्स लगाया जाए। आम आदमी का खून चूस कर देश के पूजी पतियों को धनी बनाना चाहती हैं। कितने लोगों का गेहूं क्रय केंद्र पर खरीदा गया।

जैसे हमारे जनपद बलिया ब्यूरो चीफ माइकल भारद्वाज ने पूछा कि अगर सुभासपा की झोली में विधानसभा बांसडीह का सीट जाता है तो आप क्या करेंगे? इस पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि अगर ओमप्रकाश राजभर जी और अखिलेश जी कहेंगे तो यह सीट अरविंद राजभर को हम जीताकर दे देंगे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सुभासपा के कार्यकर्ता भी जोर शोर से लगे थे। मऊ के हलधरपुर में सुभासपा ने जितनी बड़ी रैली की उससे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और सुभासपा की गठबंधन वाली सरकार बनना तय माना जा रहा है।

इस अवसर पर अंकुश सिंह, गुप्तेश्वर राजभर विधानसभा अध्यक्ष सुभासपा बांसडीह, सुजीत सिंह, दीपक पांडेय, श्री बिहारी पांडेय, विनीत तिवारी ,वीरेंद्र यादव दूधिया, हीरालाल वर्मा,अमरनाथ वर्मा, कमलेश्वर राजभर, ऋतुराज तिवारी, रामरेखा वर्मा, रामेश्वर तिवारी, खिचड़ी यादव, रघुनाथ सिंह,अशोक यादव,मंगलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।संचालन का कार्य वृषकेतु कुमार पांडे( हिप्पी) ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button