होली बाद 40 लाख ट्रैक्टर के साथ दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन: राकेश टिकैट

देश—विदेश

नई दिल्ली। होली के बाद देश भर से 40 लाख ट्रैक्टर के साथ दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैट ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि होली का सीजन आने वाला है किसान अपनी फसल काटकर तैयार रहें।

संयुक्त किसान मोर्चा के एक फोन पर दिल्ली पहुंचें। यह बात किसान नेता राकेश टिकैत के मिनी जाटलैंड कहे जाने वाले किरावली में बुधवार को महापंचायत में कहा।

महापंचायत में टिकैत केंद्र सरकार पर ही हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन अपनी जमीन बचाने का है, खेत बचाने का है।

बड़ी कंपनियां को खेत या देश से प्यार नहीं होता। इनको मौका मिलते ही क्षेत्र और देश बदलने में देर नहीं लगायेंगी।

किसान की पगड़ी पर हाथ डालने वाली सरकार को इसका परिणाम भुगतना होगा।

अब कोई जात-धर्म नहीं सिर्फ किसान बिरादरी की लड़ाई है। यही किसान धर्म-2021 की पहचान होगी।

किसान नेता ने किसानों से आहृवान किया कि वे जब दिल्ली आएं तो अपने खेत की मिट्टी लेकर आएं। इस बार उसी से होली होगी।

कानूनों की वापसी तक ये संघर्ष जारी रहेगा। किसान नेता ने अपने संबोधन में भीड़ के पीछे खड़े पुलिसबल की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये भी किसानों के बेटे हैं।

इन पुलिसवालों के लिए भी डेढ़ दशक पहले हमने आंदोलन किया था। टिकैत ने कहा कि देश की सम्पत्ति निजी हाथों को बेचा जा रहा है।

बीएसएनएल खत्म हो रहा है। यही नहीं जिन रेलकर्मियों के दम पर रेलवे चलाई जा रही है, अगले साल तक उनमें से 4.5 लाख कर्मचारियों को बाहर निकालने की तैयारी सरकार कर रही है।

महंगाई कहां जा रही है। सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। अगर इनके दाम बढ़ेंगे तो गांव के आदमी का किराया बढ़ेगा। माल भाड़ा भी बढ़ेगा, तो किसान कहां जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments