रिंकू के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता दे दिल्ली सरकार: भाजपा

नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी में हुई 25 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की नृशंस हत्या अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। घटना को लेकर इलाके में काफी तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पीड़ित परिवार के धर जाकर मुलाकत कर सांत्वना दी और पार्टी की तरफ से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता रूप में प्रदान की।

श्री गुप्ता ने बताया कि कि श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के लिए सक्रिय रिंकू शर्मा की जघन्य हत्या से मन बहुत दुखी है। उन्होंने आगे कहा कि रिंकू एक होनहार और सामाजिक रूप से सक्रिय कार्यकर्ता था। भाजपा इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा करती है और दिल्ली पुलिस के त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने मांग की कि यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार से भी रिंकू शर्मा के परिवार को तुरंत एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की है। श्री गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से समाज को तोड़ने की यह घटनाएं हो रही हैं यह बेहद दुखद है और इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।

दिल्ली पुलिस पीआरओ चिन्मय बिस्वाल ने शुक्रवार को प्रेस को बताया कि 10 फरवरी को मंगोलपुरी इलाके में कुछ युवक जन्मदिन मनाने के लिए एक रेस्टोरेंट में जमा हुए थे। इस बीच कुछ लोगों में लड़ाई हो गई जिसके बाद वो वहां चले गए। बाद में उसी रात उनके बीच दोबारा लड़ाई हो हुई जिसमें एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button