रामकृष्ण मिशन राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

नई दिल्ली: रामकृष्ण मिशन राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया, जिनमें सौ से भी ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया। ऑनलाइन तीन सौ से भी ज्यादा युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। स्वामी विवेकानन्द का जन्म दिन 1984 से राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भारत सरकार ने घोषित किया था। तभी से सारे भारतवर्ष में यह बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस मौके पर रामकिशन मिशन के लोकप्रिय स्वामी सर्वप्रियनंद ने न्यूयॉर्क से युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में सम्बोधित किया।

स्वामी जी ने कहा कि यहाँ अमेरिका में बहुत सारी वर्क, प्रबंधन और जीवन से सम्बंधित बातें है जिनपर यहाँ के लेखको, चिंतको और विचारकों ने किताबे लिखी जिसने अमेरिका की प्रगति में बड़ा योगदान दिया। यह बात अमेरिका में प्रबंधन के एक वियतनामी रिसर्चर ने स्वामी जी को बताया। अमेरिका में जितनी प्रगतिशील बाते है। उनके मूल में स्वामी विवेकानंद जी के विचार है। स्वामी विवेकानंद शक्ति, साहस, अमरता और प्रगतिशीलता की बात करते है, जो अमेरिका के विचारों के मूल में है। भारत में युवा अगर स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण करें तो वे अपना जीवन बदल सकते हैं। स्वामी विवेकानंद एकाग्रता, ध्यान, शक्ति और साहस को जीवन का महत्वपूर्ण मानते हैं। सैकडों युवाओ ने ऑनलाइन हजारों ने इस विचार -विमर्श का लाभ लिया। इसका आयोजन दिल्ली रामकृष्ण मिशन के सेक्रेटरी स्वामी शान्तआत्मानंद जी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button