युवा जागरुकता एवं अधिकार चेतना संगोष्ठी से डॉ.अरविंद राजभर ने बढ़ाया बांसडीह का राजनीतिक पारा

रिपोर्ट-माइकल भारद्वाज ब्यूरो चीफ बलिया

  • बांसडीह विधानसभा के युवा अब राजनीति के लिए आवश्यक भी है और वांछित भी- डॉ अरविंद राजभरबांसडीह विधानसभा अपने आप में स्वाभिमानी और संघर्षशील है।
  • उत्तर प्रदेश के 24 करोड लोगों की ओर से युवाओं आपको धन्यवाद देता हूं।
  • पहले राजनीतिक अपना धर्म होता था लेकिन अब तो लोग धर्म की राजनीति कर रहे हैं।
  • उत्तर प्रदेश सबसे अधिक युवाओं की आबादी वाला प्रदेश है।

बांसडीह/बलिया- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अपने चहेते विधानसभा बासंडीह के आर्यन स्कूल के हाल में युवाओं से संवाद के लिए युवा जागरूकता एवं अधिकार चेतना संगोष्ठी का आयोजन जनपद बलिया के युवा मंच के जिला अध्यक्ष और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर-17 कुंजन राजभर के अगुवाई में बुधवार को रखा गया था। चुकी संवाद युवाओं से था। अतः बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए थे । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री डॉ अरविंद राजभर थे।

डॉ अरविंद राजभर युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर लिया और संवाद की शुरुआत करते हुए श्री राजभर ने कहा कि
जो धरती अंबर जोड़े उसका नाम जवानी है
जो शीशे से पत्थर तोड़े उसका नाम जवानी है।

कतरा-कतरा सागर जाती है उम्र ,मगर बहता दरिया वापस मोडे़ उसका नाम जवानी है।

डॉ अरविंद राजभर ने युवाओं से कहा कि बांसडीह विधानसभा इतना पीछे क्यों है? यहां बार-बार चुनाव होता है ।विधायक मंत्री तक बनते हैं ।उसके बाद भी बांसडीह विधानसभा यूपी में सबसे पीछे है। उत्तर प्रदेश में बिंद, प्रजापति ,केवट ,निषाद, गोड़, चौहान, ठाकुर ,ब्राह्मण ,राजभर हर लोग है परेशान। साथ ही कहा कि जब तक बांसडीह विधानसभा में सुभाससपा का पीला झंडा नहीं लहरेगा तब तक बांसडीह का विकास संभव नहीं है। जब हमारी सरकार बनेगी तब यहां मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, खेल का मैदान, जरूरी सुविधाएं जरूर होगा, तब बांसडीह विधानसभा की हालात सुधरेगी।

हमारे समाज के बल पर कई सरकारें बनी लेकिन किसी ने आपकी हक की लड़ाई नहीं लड़ा क्योंकि उन्हें अपनी राजनीति सेकनी है। प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए श्री राजभर ने कहा कि यह सरकार साढे चार साल धीरे-धीरे सिर्फ बातों बातों में निकाल दी कहीं कुछ नहीं हुआ।

2022 में चुनाव होना है और 2022 का जो भार है वह हमारे प्रदेश के युवाओं के कंधों पर है और अगर हमारे युवा इस बार हार जाते हैं तो परिवर्तन नहीं आएगा और जैसा 1952 से 2017 तक हम और आप सिर्फ कहते रहें कि हम को आवास नहीं मिला ,हमारा शौचालय नहीं बना, हमें पेशन नहीं मिला कहते रहना पडे़। जिस देश की आबादी 64 फ़ीसदी सिर्फ युवाओं की है उसके बाद भी तरक्की नहीं हो रहा है मतलब सरकार निकम्मी है। आखिरी में युवाओं को संदेश देते हुए श्री राजभर ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है किसी की भी सरकार को बनाने में सबसे अहम भूमिका युवाओं की होती है।

2022 का चुनाव इस बार बड़े बुजुर्ग नहीं लड़ेंगे ।इस बार 2022 का चुनाव देश का युवा स्वत: लड़ेगा। हर मतदाता प्रत्याशी बनकर लड़ेंगे। सुभासपा की सरकार बनने के बाद इलाज के लिए आपको बनारस ,गोरखपुर, लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। रोजगार के लिए गुजरात, सूरत, राजस्थान ,चेन्नई मुंबई ,महाराष्ट्र नहीं जाना पड़ेगा। अपनी सुरक्षा के लिए महिलाओं को गुहार नहीं लगाना पड़ेगा, न्याय मांगने के लिए बलिया नहीं जाना होगा ,हमारे देश और प्रदेश में अंधकार छा गया है। जिसको सिर्फ ओमप्रकाश राजभर जी दूर कर सकते हैं इसलिए उत्तर प्रदेश नहीं देश स्तर पर नेता चाहिए तो ओमप्रकाश।

इस अवसर पर शक्ति सिंह, संतोष पांडे, रूद्र प्रताप सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, शिवेंद्र सिंह पुनीत पाठक,दिनेश पासवान, जिला अध्यक्ष सुग्रीव राजभर, कुंजन राजभर ,अवधेश यादव, शिवानंद मिश्रा ,नीलम राजभर ,सीमा राजभर, उमापति राजभर सुनील राजभर मिथिलेश राजभर पवन सिंह, पंकज सिंह ,दिनेश पांडेय, मानती राजभर आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button