भाकपा द्वारा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती दामों को लेकर धरना और प्रदर्शन

फतेहपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश राज्य काउंसिल के आवाहन पर जनपद फतेहपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती दामों को लेकर धरना और प्रदर्शन किया।

चार सूत्री ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल एवं देश के राष्ट्रपति महोदय को उप जिलाधिकारी खागा के माध्यम से पार्टी ने ज्ञापन सौंपा पार्टी के जिला सचिव फूलचंद पाल ने बताया कि भारत सरकार पूजीपतियों और इजारेदारी के इशारे पर ग्रामीण गरीब जनता और वंचितों के हको पर डकैती डाल रही है।

डीजल और पेट्रोल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ता होने के बावजूद भारत के अंदर दिन प्रतिदिन दाम बढ़ाए जा रहे हैं। रसोई गैस के दाम बढ़ जाने से देश की जनता का बजट बिगड़ गया है।

ऐसी स्थिति में देश के अंदर गरीब जनता के पैसे से वसूली गई टैक्स से बनी जो सड़कें हैं।

उन पर जबरदस्त टैक्स वसूला जा रहा है। महंगाई चरम पर है।

पूंजीपतियों के जेबे भरी जा रही हैं। सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर गरीब जनता और किसानों मजदूरों को दोनों हाथों से लूट रही है।

ऐसी स्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 4 सूत्री ज्ञापन देकर भारत सरकार के राष्ट्रपति और राज्यपाल से मांग की है कि महंगाई और पेट्रोल पेट्रोल के दाम पर रोक लगाया जाए रसोई गैस के दाम घटाए जाएं सड़कों पर जबरदस्त टैक्स वसूला जा रहा है।

उसको कम किया जाए सरकार की दमनकारी नीतियों पर रोक लगाई जाए। आंदोलनकारियों पर जो दमन की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button