बढ़ रही पेट्रोल कीमतों को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा को घेरा

लखनऊ। बढ़ रहे पेट्रोल के दामों को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।

बसपा, सपा तथा कांग्रेस के नेताओं को सरकार पर एक साथ हमला बोला है।

बसपा सुप्रीमो बहन मायावती और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की रोज बढ़ रही कीमतों को लेकर ट्वीट किया है।

सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

पेट्रोल—डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर बसपा सुप्रीमो मयावती ने मंगलवार को दो ट्वीट कर कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक एवं अनुचित है।

लगातार वृद्धि कर कोरोना प्रकोप, बेरोजगारी व महंगाई आदि से पहले परेशान जनता को और सताना सर्वथा गलत व अनुचित है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बढ़ रही कीमतों पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि आपदा जनता के लिए और अवसर सरकार का। पेट्रोल-डीजल-गैस-ट्रेन किराया सबका दाम बढ़ रहे हैं।

मध्यवर्ग को बुरा फंस गया है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान और सरकारी मनमानी टैक्स बढ़ाने में लगी है।

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button