फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, पिछले 21 दिन में 100 रुपये बढ़े दाम

नई दिल्ली। आसमान छूती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे दाम महंगाई में और पलीता लगा रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की है। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर 14.2 किलोग्राम की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है। यह दाम 25 फरवरी 2021 से लागू हो गया है। फरवरी में गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। दिसंबर में गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे। इसके बाद जनवरी को फिर से 50 रुपये और सिलेंडर 694 रुपये बढ़ गया। 4 फरवरी को एलपीजी के दाम बढ़ने के बाद 719 रुपये हो गई है और फिर 15 फरवरी को 769 रुपये, फिर 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने के बाद सिलेंडर की कीमत 769 रुपये से 794 रुपये हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button