प्रसपा में तीन सौ लोगों ने पार्टी कि सदस्यता ली और किसान आंदोलन का समर्थन किया: मोहम्मद वसीम

बहराइच/संवाददाता। मोहल्ला नाजीरपुरा बगवानी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की एक बैठक हुई जिसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद वसीम का भाव स्वागत किया गया और इस कार्यक्रम में मोहम्मद फारुक के साथ तीन सौ लोगों ने पार्टी कि सदस्यता ली,इस कार्यक्रम का संचालन अमित यादव ने किया।  
इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने कहा किसानों का जो आंदोलन चल रहा है उसमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और यह गूंगी बहरी सरकार किसान विरोधी है और नौजवान विरोधी है किसानों के मुद्दे पर भाजपा की केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार मौन साध कर रखखा है ,किसानों के सामने सरकार यह काला कानून लाकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया है और समय आने पर यही किसान नौजवान भाजपा सरकार को 2022 में कड़ा जवाब देंगी ।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के अमित यादव ने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है और इस सरकार में कोई विकास नहीं हुआ है।इस  में आज सामिल हुए  जुबैर, छोटू मिस्तरी, राजू पचकौडी, नसीर असमद, मोहम्मद साकिर अली खालिद खान, जमील मंसुरी, हजरत अली, आदी लगभग तीन सौ लोगों ने पार्टी कि सदस्यता ली ।
इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला महासचिव अमित यादव, जिला महासचिव डा०़वेदप्रकाश, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शकील अहमद, अरुन रसतोगी प्रदेश सचिव व्यापार सभा, सियाम पाल सिंह ब्लाक अध्यक्ष, प्यारे लाल, रोहित मिसरा,आदी समस्त कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button