दिल्ली मेट्रो रक्षाबंधन पर समय में किया बदलाव

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए अपने समय में बदलाव किया है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने एक सूचना जारी किया है। रक्षाबंधन पर चलने वाली मेट्रो के समय में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। डीएमआरसी (DMRC) के अनुसार रक्षाबंधन के दिन पिंक लाइन पर सुबह 6.30 से चलेगी। मजेंटा लाइन पर मेट्रो सुबह छह बजे से चलेगी जबकि रेड लाइन पर सुबह 5.30 से ही मेट्रो चलनी शुरू हो जाएगी। इधर मेट्रो की सबसे व्यस्त ब्लू लाइन पर सुबह 6.00 बजे से मेट्रो चलेगी।

यात्रियों को सीटों पर बैठकर चलने की सुविधा
कोरोना के कारण कुछ ही सीटों पर बैठकर चलने की सुविधा थी लेकिन सरकार ने मेट्रो में यात्रियों को सभी सीटों पर बैठकर चलने की सुविधा दे दी है। इसके लिए एक याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में भी दाखिल की गई थी हालांकि कोर्ट ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। अब मेट्रो पूरी क्षमता यानि 100 फीसद सीटिंग कैपिसिटी के साथ यात्रियों के लिए चलायेगी।

खड़े होकर भी कर सकते हैं यात्रा
कोरोना काल में मेट्रो के दिशानिर्देशों के अनुसार खड़े होकर चलने की इजाजत नहीं थी। नियम का पालन नहीं हो रहा है और नियम टूट रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि उन्हें यात्रा के दौरान डर लगता है, लेकिन मजबूरी में ही सफर करते हैं। मेट्रो के अंदर खड़े होकर सफर करने की इजाजत दे दी है।

Related Articles

Back to top button