जरूरतमंदों को इंदिरा रसोई में किया गया निशुल्क भोजन वितरण

यूसुफ खान (धौलपुर)धौलपुर सर्व ब्राह्मण महासभा धौलपुर द्वारा धूलकोट रोड स्थित इंदिरा रसोई में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा के 50 वें जन्मदिन के उपलक्ष में सर्व ब्राह्मण महासभा की जिला कार्यकारिणी द्वारा जरूरतमंदों को इंदिरा  रसोई के माध्यम से निशुल्क भोजन एवं गर्म वस्त्र का वितरण किया गया।

इस मौके पर सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष लव कुश शर्मा ने बोलते हुए कहा कि पंडित सुरेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा हम सबके सुख दुख के साथी हैं एवं जन जन के प्रिय हैं पंडित जी द्वारा हमें हमेशा जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद के लिए प्रेरित किया जाता है जरूरतमंदों को भोजन कराने का इंदिरा रसोई  एक समाज सेवा का अच्छा माध्यम है जरूरतमंदों को भोजन कराने से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है।

साथ ही सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस  पर शुभकामनाएं प्रेषित कर ईश्वर से लंबी उम्र की कामना की कार्यक्रम के दौरान महासचिव अनुराग मुदगल महंत कृष्णकांत प्रशांत-प्रिंस हुण्डावाल संजय उपाध्याय अजय राजावत उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button