गोवर्धन ब्लॉक में कोरोना पॉजिटिव निकलने से मचा हड़कंप

राज्य

अमित गोस्वामी (गोवर्धन)। गोवर्धन ब्लॉक में एक कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया, आनन-फानन में टीम बुलाकर कर्मचारियों व अधिकारियों व लोगों की कोरना सैंपल लिया जा रहा है।

सोमवार को एआरओ राम अवतार शर्मा उम्र करीब 60 वर्ष पुत्र लोचन चंद्र शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से ब्लॉक सभागार परिसर में हड़कंप मच गया और अधिकारियों कर्मचारियों साथ ही ब्लॉक में पहुंच रहे लोगों की कोरोना सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।

ब्रज विहारी खंड विकास अधिकारी गोवर्धन ने बताया कि पंचायत चुनावों के दौरान गोवर्धन ब्लॉक परिसर में नामांकन प्रक्रिया के दौरान 14 एआरओ लगाए गए थे जिसमें क्षेत्र पंचायत की दो नंबर टेबल पर एआरओ राम अवतार शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इस संबंध में सभी एआरओ, आरो, सफाई कर्मचारी, कर्मचारी व ब्लॉक में आने वाले लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है इस संबंध में गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से बात कर जांच टीम बुला ली गई है। वहीं प्रमुख समाजसेवी गौतम खंडेलवाल ने अपनी सात सदस्य टीम से गोवर्धन ब्लॉक सभागार परिसर को सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments