खेतों को बर्बाद कर है छुट्टा जानवर
संवाददाता, बलरामपुर। महाराजगंज तराई बलरामपुर ग्रामीण लोग छुटे जानवरों से परेशान हैं। स्थानीय जनता को कोटा जानवरों से निजात नहीं मिल पा रहा है शाम होते ही जानवर फसलों को बर्बाद करने पहुंच जाते हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से छुट्टा मवेशी से निजात के लिए मांग की।

छुट्टा मवेशियों के लिए जगह-जगह पर गौशाला में बनाई जा रही है निजी गौशालाओं के लिए सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही हैं। उसके बावजूद मवेशी जानवर की समस्या बनी हुई है। यह मवेशी एक साथ किसानों के खेतों में घुस जाते हैं और फसलों को बर्बाद करके ही निकलते हैं। क्षेत्रीय निवासी विजय शुक्ला, जवाहिर लाल शुक्ला, संतोष पाठक, राजकिशोर शुक्ला आदि लोगों का कहना है कि मवेशी जानवर शाम होते ही खेतों में घुसकर खेतों को बर्बाद कर रहे हैं और खेतों में लगे गेहूं, धान, सरसों ,गन्ना, अरहर वह सब्जी जैसी फसलों का काफी नुकसान हुआ है।