किसान आंदोलन के समर्थन में 45वे दिन धरना

राज्य

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ ): राष्ट्रीय किसान आंदोलन के समर्थन में किसान मजदूर महासंघ बिलासपुर के द्वारा किया जा रहा अखंड धरना प्रदर्शन के 45 वे दिन पर धमतरी के किसान नेता एवम् खेती बचाओ यात्रा के नेता एड शत्रुघन साहू एवम् संजय चंद्राकर ने कहा कि बीजेपी आरएसएस की सरकार किसानों को बदनाम करने के लिए तिरंगा का अपमान करने का झूठा आरोप लगा रही है जबकि बीजेपी आरएसएस ने कभी भी अपने कार्यालय में तिरंगा फहराया नहीं है और न ही कभी तिरंगे का सम्मान किए हैं।

किसान आंदोलन के संयोजक श्याम मूरत कौशिक, काम पवन शर्मा, समाज सेविका आशा सुबोध, डा अशोक शिरोडे, दुर्गा प्रसाद कौशिक ने भी अपने संबोधन में मोदी सरकार द्वारा किसानों के साथ दुश्मनों जैसे तार काटा , बंकर एवम् रोड पर लोहे के कील लगाने की निन्दा किए।
आंदोलन के बाद शाम 5 बजे आंदोलन कारियों की बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय किसान आंदोलन के आव्हान पर 6 फरवरी को 12 से 3 बजे तक नेहरू चौक में “सड़क किसान सत्याग्रह”करने का निर्णय लिया गया।
धरना प्रदर्शन एवम् बैठक में श्याम मूरत कौशिक, सलीम काजी, पवन शर्मा, नंद कश्यप, डा अशोक शीरोडे, आप नेता विनय जायसवाल, नागेश्वर मिश्रा, आशा सुबोध, लखन सिंह, सुखाऊ निषाद, असीम तिवारी, निकिता ठाकुर, खोखर, शैलेन्द्र कौशिक, जय प्रकाश सिंगरोल,चौथलाल बंजारे, अशोक कौशिक,मनीष कौशिक सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments