किसान आंदोलन के समर्थन में राजनीतिक पार्टियों का दिल्ली में कन्वेशन

नई दिल्ली : 16 जनवरी किसान आंदोलन के समर्थन दिल्ली की राजनीतिक पार्टियों की कन्वेशन स्पीकर हॉल कंस्टीटूशन क्लब मे आयोजित की गयी ।इस कन्वेशन की अध्यक्षता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, दिल्ली राज्य सचिव व राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रोफेसर दिनेश वार्ष्णेय ने की। अध्यक्ष मंडल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के दिल्ली राज्य सचिव के. ऍम तिवारी, रवि राय सचिव, शत्रुजीत सिंह सचिव आर एस पी, संतोष सी जी पी आई थे।

इस कन्वेशन को सीपीआई राष्ट्रीय सचिव के. नारायणा, सीताराम येचुरी महासचिव, सीपीआई ऍम, बृंदा करात पोलितब्यूरो सदस्य सीपीआई ऍम. कविता कृष्णन पोलितब्यूरो सदस्य सीपीआई ऍम एल आदि ने किया।नारायण ने कहा की किसानों का आंदोलन जीरो डिग्री में दिल्ली के बॉर्डर पे व पूरे भारत में चल रहा हैं और भारत सरकार तारीख पे तारीख दे कर किसानों के आंदोलन को तोडना चाहती हैं पर मोदी सरकार ये समझें की जब तक तीनों काले कृषि कानून वापिस नहीं होंगे तब तक ये आंदोलन चलेगा।

प्रोफेसर दिनेश वार्ष्णेय ने अपने अध्यक्षइय सम्बोधन में कहा की ये तीनों काले कानून कृषि व कृषक को बर्बाद कर देगा. हमें किसानों के साथ गोलबंदी कर किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन करें। कन्वेशन में किसान आंदोलन के समर्थन में एक 3 पॉइंट का प्रस्ताव सर्वसमिति से पास हुआ और निर्णय हुआ की किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन सब दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button