
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन संपन्न
|
बलरामपुर संवाददाता। अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का प्रथम प्रांतीय कार्यसमिति बैठक उतरौला में की गई जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता (भगवती परिवार कानपुर) के नेतृत्व में उतरौला के स्थानीय कमलापुरी धर्मशाला में बैठक संपन्न हुई। प्रदेश संरक्षक विजय गुप्ता चेयरमैन, प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री रामदीन गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जग प्रसाद गुप्ता,,युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता कमलापुरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखलाल गुप्ता व प्रदेश से आए हुए उतरौला नगर के सभी लोगों ने माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में शो जाती है बंधुओं से संगठन पर चर्चा किया और कहा गया जब तक हम सभी एकत्रित नहीं होंगे तब तक हम मजबूत नहीं होंगे प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि हम बहुत जल्द ही अपने कमलापुरी समाज का जातीय गणना कराने की बात पिछड़ी में सरकार के द्वारा किया जाएगा इससे हमें राजनीतिक का लाभ मिलेगा और हमारे संख्या के हिसाब से हमें राजनीतिक हिस्सेदारी भी चाहिए, अपने कमलापुरी समाज का जातीय गणना कराने की बात पिछड़ी में सरकार के द्वारा किया जाएगा युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता कमलापुरी ने कहा कि करोना महामारी की वजह से युवाओं को नहीं जोड़ पाए हम बहुत जल्द ही उत्तर प्रदेश का दौड़ा करके युवाओं को कमलापुरी समाज में जोड़ा जाएगा जिसमें करोना महामारी में लगातार छुट्टा जानवरों को भोजन व छुट्टा जानवरों को इलाज करके कई गांव में जाकर गरीबों को राशन सामग्री हमारे तरफ से बाटा गया,जिसमें प्रदेश पदाधिकारीगण,उतरौला नगर इकाई वह आस-पास जनपदों से आए हुए सभी लोगों को बैठक में धन्यवाद ज्ञापित कर आप सभी का ऐसे आशीर्वाद मिलता रहे, प्रदेश उपाध्यक्ष देवानंद गुप्ता ने कहा कि उत्तरण नगर मैं कमलापुरी आश्रम को बहुत ही जल्द बहुत ही सुंदर उतरौला नगर व प्रदेश व आसपास के सहयोग से कमलापुरी आश्रम को बनाया जाएगा।

प्रांतीय मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने मंच से अपना विचार रखा कि समाज में जो गोदभराई की रस्म की जा रही है उससे गरीब स्वजातिये लड़की पक्ष के बंधुओं को बहुत डबल भार पड़ जाता है जिससे यह रस्म खत्म किया जाए और नगर गांव इकाई में शादी योग पत्रिका छपाकर वितरण किया जाए जिससे शादी ढूंढने में परेशानी ना पड़े,उतरौला कमलापुरी आश्रम को बनवाने में प्रदेश के पदाधिकारी एवं प्रदेश युवा व प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता जी के नेतृत्व में व प्रदेश व उतरौला नगर के सभी कमलापुरी समाज के सहयोग से कमलापुरी आश्रम को बहुत जल्द बनाया जाएगा।