यूथ वर्ल्ड परिवार ने दी संवित सोमगिरी जी महाराज को श्रधांजलि

संवाददाता (बीकानेर)। प्राचीन शिवमठ शिवबाड़ी के अधिष्ठाता संवित सोमगिरी जी महाराज के देवलोक गमन के समाचार से पूरे शहर में शोक की लहर फेल गई।

सनातन परम्पराओ के संवाहक पूज्य स्वामी संवित सोमगिरी जी महाराज के बीकानेर के धरा पर किये कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में अद्धभुत योगदान को सदैव याद रखा जाएगा, हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी के विद्वान सन्त सोमगिरी जी महाराज कौमी एकता के भी प्रतीक थे और आप बीकानेर में सनातन की धर्म ध्वजा को अक्षुण बनाये रखने वाले उच्च कोटि के सन्त थे आपके निधन से बीकानेर ने एक सच्चा सन्त और छतीस कोमो का हितेषी महामानव खो दिया।

गीता को घर घर पहुचाने का श्रेय संवित सोमगिरी जी को जाता है जिन्होंने गीता ज्ञान परीक्षा का आगाज करवाया और जो निरंतर 25 सालों से आयोजित हो रही है वही आपने संवित शूटिंग संस्थान और धनुर्वेद संस्थान की स्थापना कर युवाओं को इससे जोड़ा साथ ही आप द्वारा शिक्षण सस्थानो को सदैव मार्गदर्शित किया जाता रहा।

संवित सोमगिरी जी महाराज के निधन पर बीकानेर नगर निगम महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह देशलसर, मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा सुप्रीमो जयवीर गोदारा, सम्पूर्ण शराब बंदी आंदोलन की सयोंजक पूनम अंकुर छाबडा, समाज सेवी राज कंवर राठौड़ सरंक्षक यूथ वर्ल्ड, पूर्व पार्षद ओम सिंह देशलसर, डॉ चेंतन प्रकाश राजपुरोहित, यूथ वर्ल्ड सोशल मंच प्रमुख भैरु सिंह राजपुरोहित, निदेशक मधु माया सिंह दिल्ली सहित सभी ने श्रधांजलि अर्पित करते इसे असहनीय क्षति बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button