भोजपुरी फ़िल्म हमदर्द का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता (मुम्बई) सोशल मीडिया में इन दिनों भोजपुरी फ़िल्म हमदर्द की चर्चा जोरों पर हैं। इसका कारण फ़िल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर वायरल होना हैं जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा हैं। साथ ही अब दर्शकों को बेसब्री से फ़िल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं। भोजपुरी फ़िल्म अर्धांगिनी सिनेमाघर से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक सुपरहिट होने के बाद सूरज सम्राट की फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।अन्तिमा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म हमदर्द का पोस्ट प्रोडक्शन जोर-शोर से मुम्बई में जारी हैं। उम्मीद हैं बहुत जल्द यह फ़िल्म रिलीज की जायेगी। फ़िल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड के खूबसूरत लोकेशन में की गयी हैं। हमदर्द में सूरज के साथ उनकी हीरोइन के किरदार में मनी भट्टाचार्या नजर आयेंगी। जो कि भोजपुरी जगत की लोकप्रिय व चर्चित चेहरा हैं। इस फ़िल्म में दर्शकों को रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का तड़का भरपूर देखने को मिलेगा। यह एक पारिवारिक और मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म हैं। सूरज सम्राट और मणि भट्टाचार्या के अतिरिक्त इस फ़िल्म में भोजपुरी जगत के सुपरहिट खलनायक संजय पांडेय,साहिल शेख,अनूप अरोड़ा, महेश आचार्या, श्रद्धा नवल, राहुल श्रीवास्तव, वीरू शर्मा और अन्य ने अभिनय किया हैं। फ़िल्म के निर्देशक हसन गद्दी, निर्मात्री अन्तिमा देवी, लेखक ओमप्रकाश यादव, संगीतकार एस कुमार, छायाकार नागेन्द्र राव, एक्शन डारेक्टर श्रवण कुमार, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह हैं। फ़िल्म के प्रचारक संजय भूषण, रामचंद्र यादव और कुमार युडी हैं। सूरज सम्राट ने अपनी आने वाली फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कई फिल्में रिलीज के कगार पर हैं। अभी कई फिल्मों की शूटिंग शुरू होने वाली है। आने वाली फिल्मों में सूरज दी रिवेंजर मैन, हत्यारा,राजनंदनी,तेरी दुल्हन सजाऊँगी आदि फिल्में शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button