भोजपुरी फ़िल्म ‘जख्म जिंदगी के’ का फर्स्ट लुक रिलीज

कुमार युडी (देवघर): भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में तेजी से उभर रहे अभिनेता अर्चित कुमार द्वारा अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म ‘जख्म जिंदगी के’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्टर में अर्चित कुमार पोस्टर में एक एंग्री यंग लुक में दिख रहे है। साथ ही फ़िल्म के अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह एक पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी फ़िल्म हैं जिसमें दर्शकों को भरपूर मनोरंजन का अनुभव मिलेगा। फ़िल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड के खूबसूरत लोकेशन में की गयी हैं जो बहुत जल्द दर्शकों को देखने को मिल सकती है।
फ़िल्म अंजिक्य फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गयी हैं। जिसके निर्देशक समुद्र नील शाही,निर्माता अर्चित कुमार, डीओपी शंकर साहू, अधीर राज, संगीतकार सूर्यकांत सिंह, गीतकार जगदीश झारखंडी, बिट्टू बेदर्दी, छोटू, लेखक शिव कुमार पायलट, एडिटर सावन मसीह नायक, एक्शन डायरेक्टर समुद्र नील शाही, कोरियोग्राफर राजू तिर्की, विनय दास व फ़िल्म के प्रचारक कुमार युडी हैं।
फ़िल्म में अर्चित कुमार, अभिनेत्री जया पांडेय, पंकज शर्मा आशुतोष शर्मा, जगदीश झारखंडी, प्रीतम सिंह राजपूत, अमर कुमार, अमृत चौधरी, राजीव तिवारी, शिव चौधरी, राधा जी प्रीति वर्मा, झरी महतो, राजकुमार मौर्या,जयंत शर्मा, मिथलेश एवं राजन कुमार व अन्य ने अभिनय किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button