बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लोगों को रोजगार दिलायेंगे

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने जरूरतमंदों के लिए एक नई मुहिम शुरूआत की है, जिसमें वह गरीबों को रोजगार देने के लिए काम करेंगे।

सोनू सूद ने पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की बढचढ कर मदद किए थे।

सोनू एक बार फिर से गरीबों की रोजगार देने के लिए आगे आये हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि लॉकडाउन हो या न हो, आपके रोजगार की चिंता मुझ पर छोड़ दीजिए।

सोनू ने तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि कोशिश जरूर करूंगा। साोनू सूद ने एक हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किया हैं और एक एप लॉन्च किया है। इसकी मदद से कोई भी शख्स नौकरी पा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button