प्रधानमंत्री ने किया सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय लोकार्पण

संवाददाता/बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बहराइच के चितौरा स्थित महाराजा सुहलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बहराइच के लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश के अन्य गणमान्य मंत्रीगण उपस्थित रहे।

11वीं शताब्दी के प्रतापी शासक एवं पराक्रमी योद्धा महाराजा सुहेलदेव जी के जयन्ती समारोह के मौके पर चित्तौरा स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक का आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सर्वप्रथम महाराजा सुहेलदेव जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भूमिपूजन किया। उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी द्वारा नगर पालिका परिसर में आयोजित तीन दिवसीय चित्रकार शिविर लगाया था जिसमें महाराजा सुहेलदेव जी के जीवनगाथा, शौर्य एवं राष्ट्रीयता पर चित्र बनाये जाने, एक जनपद एक उत्पाद, बच्चों की पेंटिंग, पर्यटन, इण्डियन पोस्टल और महाराजा सुहेलदेव स्थल के विकास से संबंधित माॅडल पर लगाई गई प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री योगी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री योगी ने स्मारक परिसर में मौलश्री पौधा लगाकर श्रीराम मन्दिर की थीम पर बनाई गई सुंदर रंगोली का भी अवलोकन किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने सम्पूर्ण विधि—विधान से महाराजा सुहेलदेव स्मारक एवं चित्तौरा झील की विकास योजनाओं का भूमि पूजन किया। उसके तुरन्त बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माश्यम से महाराजा सुहेलदेव स्मारक एवं चित्तौरा झील की विकास योजना के शिलान्यास एवं महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बहराइच का लोकार्पण किया गया।


मुख्यमंत्री योगी ने अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत वर्ष के इतिहास में मध्यकाल की 11वीं सदी में उत्तर प्रदेश के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुए थे, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की बचाई थी। महाराजा सुहेलदेव जी इस शौर्य एवं पराक्रम को वर्तमान पीढ़ी को अवगत करना एक गौरवशाली क्षण है। महाराजा सुहलदेव विदेशी आक्रांताओं से मुकाबला करने हेतु 21 राज्यों का एक संगठन बनाकर कुशल रणनीतिकार के तरह विशिष्ट युद्ध कला का परिचय देते हुए विजय प्राप्त की थी।


इस भव्य कार्यक्रम के अवसर पर कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह, वियागपुर से विधायक सुभाष त्रिपाठी, घोसी से निर्वाचित विधायक विजय राजभर, नानपारा से श्रीमती माधुरी वर्मा, बलहा से श्रीमती सरोज सोनकर, श्रावस्ती से विधायक राम फेरन पाण्डेय, उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, पर्यटन महानिदेशक रवि कुमार एनजी, देवीपाटन के मण्डल आयुक्त एस.बी.एस रंगाराव, डीआईजी राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी शम्भू कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना सहित अन्य जिले अन्य अधिकारी, बहराइच महाराजा सुहेलदेव स्मृति न्यास के उपाध्यक्ष यशवेंद्र विक्रम सिंह सहित गणमान्य एवं सभ्रांतजन तथा पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर पर एनसीसी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, छात्र—छात्राएं व भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति कार्यक्रम का शोभा बढ़ा रहे थे। कार्यक्रम में थारू जन-जाति के कलाकारों द्वारा महाराजा सुहेलदेव जी के जीवन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button