निर्माता निर्देशक गुड्डू जान की अपील मिलकर झॉलीवुड इंडस्ट्री को विश्व स्तर पर हैं पहुँचाना

संवाददाता (राँची) झॉलीवुड टीवी के आने वाली म्यूजिक वीडियो को लेकर बीतें दिन निर्माता निर्देशक गुड्डू जान ने हम रिकार्ड्स स्टूडियो राँची में ऑडियो गानों को लेकर तैयारियाँ की।इस दौरान पवन रॉय, विवेक नायक,विक्की कच्छप व संगीतकार हर्ष उपाध्याय मौजूद थे।गुड्डू जान ने मीडिया प्रतिनिधि युधिष्ठिर महतो को बताया कि आनें वाले समय में झॉलीवुड टीवी पर पवन रॉय व विवेक नायक का म्यूजिक वीडियो रिलीज होगा।

जबकि,विक्की कच्छप का म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका हैं।जो दर्शकों को बहुत पसंद भी आ रहा हैं।गुड्डू जान ने बताया कि वे मुख्यतः भोजपुरी में काम करते हैं।लेकिन,झारखण्ड के होने के कारण उन्हें झॉलीवुड को भी आगे ले जाने का मन बनाया।उन्होंने यह भी कहा कि जब हर किसी की इंडस्ट्री विकसित हो रहीं हैं।फिर झॉलीवुड इंडस्ट्री को मिलकर विश्व स्तर पर लेकर जाना हैं।लेकिन,यहाँ एक दूसरें को एकजुट होकर काम करना होगा।

न कि एक दूसरें को नीचा दिखा कर।कुछ दिनों पहलें एक गाना आया था जिस पर कुछ लोगों ने यूट्यूब पर रिपोर्ट किया।जो बिल्कुल गलत हैं,गुड्डू जान का कहना हैं कि एक दूसरें के काम से जलन करके कुछ नहीं होगा।जरूरत हैं हर भाषा भाषी को मिलकर झॉलीवुड इंडस्ट्री को आगें बढ़ाने की।झॉलीवुड टीवी का लक्ष्य हैं कि झारखंड म्यूजिक और फ़िल्म इंडस्ट्री में एक क्रांति के साथ बदलाव लाना।जिससे झॉलीवुड इंडस्ट्री अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुँच जायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button