दिल्ली में स्टेशनों पर उमड़ी लोगों की भीड

नई दिल्ली। एक बार फिर प्रवासी मजदूर के पलायन का पहिया तेजी से अपने गांव की ओर घूमने लगा है। दिल्ली में लॉकडाउन के घोषणा के बाद मजदूरों के रोजी—रोजी का डर सताने लगा है।

दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सप्ताह का लॉकडाउन की घोषणा कर दिया है।

लॉकडाउन की घोषणा होते ही दिल्ली में प्रवासी मजदूरों में अफरातफरी जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। रेलवे स्टेशनों—बस स्टेशनों को प्रवासी मजदूरों की बड़ी भीड देखने को मिल रही है।

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर प्रवासी मजदूर की काफी भीड़ हो गई।

लोगों के चेहरे पर एक बार फिर पहले की तरह की डर और आशंकाएं साफ देखी जा सकती सकती है।

हालांकि दिल्ली के अरविंद केजरीवाल ने मजदूरों से दिल्ली में ही बने रहने की अपील की है।

आईएसबीटी पर भारी भीड़ पहुंचने लगी।

दिल्ली में पूर्ण लॉकडाउन सोमवार रात 10 बजे से शुरू होगा और अगले सोमवार यानी 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

इस दौरान केवल अनिवार्य सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने—जाने की इजाजत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button