दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों का बेहतर प्रदर्शन: मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार द्वारा यूथ फ़ॉर एजुकेशन प्रोग्राम के तहत ऐतिहासिक एजुकेशन मेंटरिंग प्रोग्राम लॉंच किया गया।

इस प्रोग्राम के तहत इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फ़ॉर वुमेन में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लॉंच किया।

इसमें बीटेक, एमटेक, पीएचडी और एमबीए की छात्राएं दिल्ली के सरकारी स्कूलों की 9वीं से 12वीं तक के बच्चियों को मेंटॉर करेंगी।

इसका मकसद दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को स्टेम यानि साइंस, टेक्नॉलजी, इंजीनियरिंग और मैथ विषयों में न सिर्फ़ गाइडेन्स किया जायेगा और इनसे जुड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायता भी मिलेगी।

इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 21वीं सदी में पूरा विश्व अब नॉलेज इकॉनमी बन रहा है।

इस इकॉनमी में ग्रोथ के लिए रिसर्च और नवाचार की एक अहम भूमिका होगी।

हम भी नवाचार को और अनुसंधान को प्रोत्साहित कर रहे हैं, लेकिन इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी ना के बराबर है।

ख़ासकर स्टेम विषयों में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम है।

भारत सहित पूरे दक्षिण एशिया में संधान और नवाचार के क्षेत्र में सिर्फ़ 33 फ़ीसदी महिलाएँ ही हिस्सा ले रही हैं।

श्री सिसोदिया ने आगे कहा कि इस एजुकेशन मेंटॉरिंग प्रोग्राम की मदद से दिल्ली सरकार स्कूलों की छात्राओं को स्टेम विषयों में मज़बूती के साथ आगे बढ़ाना चाहती है।

छात्राओं को सही मार्ग दर्शन मिलना चाहिए जिससे कि दिल्ली की लड़कियाँ इन विषयों में उच्च शिक्षा में भी अपना परचम लहराये।

दिल्ली सरकार का विज़न है कि लड़कियाँ लड़कों की तरह स्टेम विषयों में कंधे से कंधा मिलकर अनुसंधान और नवाचार कर सकें और यह प्रोग्राम से उनको सहायता मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button